आनंदीबेन ने अयोध्या में ‘रामलला’ का किया दर्शन, हनुमानगढ़ी व कनक भवन में टेका मत्था

punjabkesari.in Monday, Feb 10, 2020 - 02:55 PM (IST)

अयोध्याः अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए आए दिन VIP  व बड़े नेता पहुंच रहे हैं। ऐसे में निजी धार्मिक यात्रा पर परिवार के साथ राम की नगरी पहुंची उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने श्री राम जन्मभूमि में रामलला का  दर्शन किया। उन्होंने हनुमानगढ़ी व कनक भवन में भी जाकर मत्था टेका।

बता दें कि राज्यपाल ने परिवार के सदस्यों के साथ गुप्तार घाट पर सरयू के सौंदर्य को निहारा व पवित्र सरयू नदी की  आरती की। BJP के अयोध्या विधायक वेदप्रकाश गुप्त, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व रुदौली विधायक रामचंद्र यादव सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने हवाई पट्टी पर स्वागत किया। हवाई पट्टी पर स्वागत के बाद निजी धार्मिक कार्यक्रम के तहत बीजेपी नेताओ को दूर रखा गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Ajay kumar