पति के साथ खरबूजे के खेत में गईआंगनबाड़ी कार्यकत्री को मारी गोली, मौत

punjabkesari.in Tuesday, May 18, 2021 - 12:48 PM (IST)

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा में एक हैरान कर दने वाला मामला समाने आया है। जहां एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि खरबूजा तोड़ने की शिकायत मिलने पर खेत में महिला गई हुई थी। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई। ,म्रतक महिला आंगनबाड़ी कार्यकत्री भी है।वही मौत की घटना से इलाके में सनसनी फैली गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामनले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक मामला इटावा थाना सिविल लाइन इलाके के नगला पीर का बताया जा रहा है जहां पर खरबूजे के खेत में अज्ञात लोगों की सूचना मिली थी।इस पर पति- पत्नी दोनो साथ  खेत में पहुंची। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने पत्नी को गोली मार दी। आनन फानन में परिजनों द्वारा महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके का मुआयना भी किया और शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला पंजीकृत कर पूरी मामले में हर एक एंगल से जांच में जुटी है और पुलिस की जांच रिपोर्ट में ही सामने आएगा कि महिला की हत्या खरबूजे को लेकर की गई या फिर अन्य कोई वजह है।

Content Writer

Ramkesh