गुस्साए प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका को कुल्हाड़ी से काट कर उतारा मौत के घाट

punjabkesari.in Friday, May 06, 2022 - 02:08 PM (IST)

मथुरा: जिले के वृंदावन मार्ग स्थित शिव नगर में एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ करीब डेढ़ साल से रहा था। बीती रात किसी बता को लेकर दोनो में कहा सुनी हो गई। गुस्सए प्रेमी ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के जानकारी उस समय हुई जब बच्चे सुबह सो कर उठे। आरोपी प्रेमी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय, चौकी प्रभारी बिड़ला मंदिर, चौकी प्रभारी महेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि महिला की हत्या का आरोपी उसका प्रेमी पप्पू है। जो घटना के बाद मौके से भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। घटना के संबंध में पड़ोस के लोगों से जानकारी ली। पता चला है कि डौली की शादी 11 साल पहले आगरा के युवक से हुई थी। उससे दो बच्चे भी हैं। डेढ़ साल पहले पति ने डौली को छोड़ दिया। इसके बाद महिला के साथ पप्पू रहने लगा। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि बिना शादी के दोनों पति-पत्नी बनकर रहते थे। रात में दोनों के बीच विवाद हुआ था। उन्होंने बताया जांच के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static