योगी के मंत्री अनिल राजभर बोले- अखिलेश यादव भ्रमित, उनकी पार्टी ढोंगी है

punjabkesari.in Tuesday, Feb 07, 2023 - 08:38 PM (IST)

गोंडा: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री (labor and employment minister) अनिल राजभर (Anil Rajbhar) ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यादव की दिग्भ्रमित और उनकी पूरी पार्टी ढोंगी है।

आसमान पर थूकने वालों का हश्र बुरा होता है: Rajbhar
राजभर ने सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुये कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान भी पार्टी प्रायोजित है। उन्होंने आरोप लगाते हुये कहा कि मौर्य से सपा अध्यक्ष यादव के इशारे पर जानबूझ कर बयान दिलवाया गया है। उन्होंने कहा कि मंदिर जाने से यादव को कोई नहीं रोक रहा। पार्टी अध्यक्ष किसानों, नौजवानों और विकास की बात करने के बजाय जानबूझ कर केवल आमजन का ध्यान भटकाने के लिये अनर्गल बयानबाजी कर रहे है। राजभर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दिये गये बयान पर पलटवार करते हुये कहा कि आसमान पर थूकने वालों का हश्र बुरा होता है। गांधी जनभावनाओं का आदर करना सीख लें, ये उनके और उनकी पार्टी के लिये हितकारी होगा।

रामायण श्रद्धा, संस्कृति का दुनिया में सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला ग्रंथ
उन्होंने उत्तर प्रदेश के उत्तरोतर विकास का दावा करते हुये कहा कि निवेशकों के समर्थन मिलने के कारण आज प्रदेश सरकार ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का बजट पचीस लाख करोड़ रुपए कर दिया। ये बात कांग्रेस नेता गांधी को समझ में नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि रामायण श्रद्धा, संस्कृति का दुनिया में सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला ग्रंथ है। राजभर ने कहा कि रामायण या रामचरित मानस को राजनीति में घसीटना नहीं चाहिये वरना राजनीति का अस्तित्व समाप्त हो जायेगा। जिले के प्रभारी मंत्री ने मंगलवार आम बजट पर आय़ोजित प्रबुद्धजन संगोष्ठी को संबोधित करते हुये कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी बजट गरीब, वंचित, निचले, माध्यम और उच्च समेत सभी वर्गों के लिये लाभदायक और हितकारी है।

Content Writer

Mamta Yadav