बार-बार विवादित बयान और माफ़ी का सिलसिला… एक बार फिर विवादों में अनिरुद्ध आचार्य, साधु-संत हुए नाराज

punjabkesari.in Monday, Aug 18, 2025 - 08:45 PM (IST)

Mathura News, (मदन सारस्वत): वृन्दावन में रहने वाले अनिरुद्ध आचार्य के विवादित बयान बढ़ते ही जा रहे हैं। वह बार-बार विवादित बयान देते हैं और माफी मांगकर मामले को शांत करने की कोशिश करते हैं। कभी उन्होंने सीता जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की तो कभी राधा जी पर, कभी लड़कियों पर अश्लील टिप्पणी की।
PunjabKesari
अनिरुद्धाचार्य ने व्यास पीठ को हंसी-मजाक का स्थान बना दिया...दिनेश फलाहारी
एक बार फिर आचार्य ने विवादित बयान देकर धार्मिक और सामाजिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने कहा है कि लड़के-लड़कियां शादी तक ब्रह्मचर्य का पालन करेंगे तभी बच्चा स्वस्थ होंगे, नहीं तो बच्चे संस्कारवान नहीं बनेंगे। वहीं अब साधु-संतों ने उनके इस बयान की निंदा करते हुए नाराजगी जताई है। इसी परिपेक्ष में श्री कृष्ण जन्म भूमि मंदिर मस्जिद केस के याचिका कर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा है कि अनिरुद्ध आचार्य विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने व्यास पीठ को हंसी मजाक का स्थान बना दिया है। इनको व्यास पीठ की मर्यादा का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हजारों करोड़ की संपत्ति इकट्ठा हो जाने पर इनको अहंकार हो गया है।
PunjabKesari
केवल बेटियों को ही मुद्दा नहीं बनाया जाए...महंत
श्री कृष्ण जन्म भूमि न्यास के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन शर्मा ने कहा कि अनिरुद्ध आचार्य नामक गुरु ही गलत है, इसके खिलाफ हमने कोर्ट में कार्रवाई शुरू कर दी है। महंत मधुसूदन दास जी महाराज ने कहा केवल बेटियों को ही मुद्दा नहीं बनाया जाए, बहस सभी समाज पर होनी चाहिए। महंत अभी दास जी महाराज ने कहा कि व्यास पीठ केवल भगवान की चरित्रों का गुणगान करने के लिए होती है, इसमें महिलाओं पर टिप्पणी करना चिंता का विषय है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static