गोला गोकर्णनाथ सीट पर प्रत्याशियों का ऐलान, भाजपा ने अमन गिरी को तो सपा ने विनय तिवारी को मैदान में उतारा

punjabkesari.in Saturday, Oct 08, 2022 - 01:11 PM (IST)

लखनऊ: यूपी में खाली हुई विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने दिवंगत अरविंद गिरी के बेटे अमन गिरी को और समाजवादी पार्टी ने विनय तिवारी लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर 3 नवंबर को चुनाव होना है। वहीं 6 नवम्बर को मतगणना होगी।  

बता दें कि पिछले दिनों 6 सितंबर को बीजेपी विधायक अरविंद गिरी की हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था। 2022 के विधानसभा चुनाव में अरविन्द गिरी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की गोला विधानसभा सीट से पांचवी बार विधायक बने थे। अरविंद गिरी पहली बार 1996 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। वे सपा से तीन बार विधायक रहे। 2017 में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की और चौथी बार जीते। 

देश के इन 6 राज्यों में होगी उपचुनाव 
छह राज्यों की जिन सात सीटों पर विधानसभा के चुनाव होने हैं। वो महाराष्ट्र में अंधेरी पूर्व, बिहार में मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट हैं। इसके साथ ही हरियाणा में हिसार लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली आदमपुर विधानसभा सीट और तेलंगाना में मुनुगोड विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा हुई है। वहीं, चुनाव आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश में गोला गोकर्णनाथ और ओडिशा में धामनगर सीट में उपचुनाव का एलान किया गया है।
 

Content Writer

Imran