कर्ज से परेशान एक और किसान ने किया Suicide, जंगल में पेड़ पर लटकी मिली लाश

punjabkesari.in Tuesday, Jul 11, 2017 - 01:54 PM (IST)

महोबा: उत्तर प्रदेश में महोबा के चरखारी क्षेत्र में कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस उपधीक्षक वी वी सोलंकी ने बताया कि अकठोहां ग्राम निवासी 52 वर्षीय किसान रघुबीर पाल ने गांव के निकट जंगल मे पेड़ पर फंदा बनाकर फांसी लगा ली जिससे उसकी मृत्यु हो गई। किसान पिछले 5 दिन से गायब था।

परिवार वालों ने बताया कि बगैर बताए वह 5 जुलाई से घर से गायब हो गया था। उसकी सब जगह खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी रमा देवी ने रघुबीर पर करीब 2 लाख लाख रुपए का कर्ज था और उसके कारण उसने यह कदम उठाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।