IPS अपर्णा ने एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर रचा इतिहास, DGP जावीद अहमद ने ट्वीट कर दी बधाई

punjabkesari.in Saturday, May 21, 2016 - 08:11 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की आईपीएस अधिकारी अपर्णा कुमार ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी मॉउंट एवरेस्ट पर झंडा फहराकर अपने देश सिर गर्व से ऊंचा किया है। शनिवार को दोपहर 11 बजे उन्होंने एवरेस्ट पर तिरंगा लहराया। उनकी इस नई कामयाबी पर डीजीपी जावीद अहमद ने उन्हें एवरेस्ट फतह के लिए बधाई दी। एवरेस्ट की उंचाई 29 हजार 30 फीट है। 
 
अपर्णा की उपलब्धियां पर एक नजर
-यूपी के कैडर 2002 की आईपीएस अफसर अपर्णा कुमार 26 जनवरी 2016 को अंटार्कटिका की हाईएस्‍ट पीक माउंट विन्‍सन मासिफ (17 हजार फीट) पर तिरंगा लहरा चुकी हैं। 
-अपर्णा 4 अगस्त 2015 को यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रस पर भी तिरंगा फहरा चुकी हैं। 
-यही नहीं, अपर्णा माइनस 15 डिग्री सेल्सियस तापमान वाले एलब्रश पर तिरंगा लहराने वाली पहली इंडियन लेडी ऑफिसर भी हैं।
-अपर्णा 30 अगस्‍त 2014 को अफ्रीका की माउंट किलमंजारो को फतह कर चुकी हैं
-7 नवंबर 2014 को आस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी कारस्टेंज (16023 फिट) चोटी पर भी वो फतह हासिल कर चुकी हैं।
-इतना ही नही, वो 15 जनवरी 2015 को साउथ अमेरिका की माउंट अंकारागुआ पर भी तिरंगा लहरा चुकी हैं।
-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मार्च 2015 में अपर्णा कुमार को रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया था। 
 
एक नजर में अपर्णा कुमार का संक्षिप्त परिचय 
अपर्णा यूपी पुलिस की 2002 बैच की आईपीएस अफसर हैं। अपर्णा मूल रूप से केरला की रहने वाली हैं, लेकिन वर्तमान समय में लखनऊ में रह रही हैं। इनके पति संजय कुमार आईएएस अफसर हैं।