अपना दल अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने सरोज को बनाया पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2020 - 09:40 AM (IST)

लखनऊ: अपना दल (एस) की अध्यक्ष श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष की कमान समाज के अंतिम पंक्ति से आने वाले विधायक डॉ.जमुना प्रसाद सरोज को सौंपी हैं। डॉ.जमुना प्रसाद सरोज प्रयागराज के सोरांव विधानसभा क्षेत्र से अपना दल (एस) के विधायक हैं।        

पार्टी प्रवक्ता राजेश पटेल ने रविवार रात यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं अपना दल अध्यक्ष श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने सरोज को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाने का फैसला किया है। सरोज पासी बिरादरी से आते हैं। वह उच्च शिक्षित एवं कुशल वक्ता हैं। इसके साथ ही अति पिछड़ा वर्ग से आने वाले पार्टी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पाल का प्रमोशन करते हुए उन्हें राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static