नफरत फैलाने पर आमादा हैं मोदी: राहुल गांधी

punjabkesari.in Friday, Feb 24, 2017 - 06:26 PM (IST)

बहराइचः कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला जारी रखते हुए आज कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन के बाद मोदी का चेहरा बदल गया है और वह अब नफरत फैलाने पर आमादा हैं।  राहुल गांधी ने यहां एक चुनाव सभा में तंज किया, ‘‘मेक इन इंडिया का नारा देने वाले शेर की आवाज चूहे जैसी भी नहीं है। एेसे नारे का क्या फायदा। आप बाजार जाएंगे तो आपको हर जगह मेड इन चाइना लिखा सामान मिल जाएगा।’’

नरेंद्र मोदी सिर्फ अमीरों का करते है कर्ज माफ
राहुल गांधी ने कहा, ‘‘हम लोगों(सपा-कांग्रेस) के गठबंधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा बदल गया है और अब वो नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश में उन्हें इसका फायदा नहीं मिलने वाला है।’’  राहुल ने कहा कि मोदी सिर्फ अमीरों का कर्ज माफ करते हैं, किसानों का नहीं। ‘‘मोदी जहां जाते हैं, रिश्ते बनाते हैं लेकिन रिश्ते बोलने से नहीं निभाने से बनते हैं।’’  
नोटबंदी के फैसले को लेकर मोदी सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि काला धन रखने वाले किसी भी व्यक्ति को जेल में नहीं डाला गया। आज भी 94 फीसदी काला धन विदेश में है।