पारिवारिक कलह ने उजाड़ा परिवार: बागपत में सेना के जवान ने फांसी लगाकर किया Suicide

punjabkesari.in Sunday, Apr 04, 2021 - 02:42 PM (IST)

बागपत: उत्तर प्रदेश में बागपत के बड़ौत नगर में एक किराए के मकान में रह रहे सेना के एक जवान ने आज अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म लिए भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के आरिफपुर खेड़ी निवासी मोहित तोमर नगर के चौधरी चरण सिंह विहार कॉलोनी में एक किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रह रहा था। फिलहाल उसकी तैनाती बंगाल के बिनागुड़ी में 24 वी जाट बटालियन में थी।

पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि वर्ष 2015 में वे सेना में भर्ती हुए थे। करीब एक साल से चरण सिंह विहार कालोनी में किराए के मकान में रह रहे थे। उनकी शादी वर्ष 2017 में नंगली गांव जिला शामली निवासी वर्षा के साथ हुई थी। बताया गया कि परिवार में काफी समय से गृह क्लेश चला आ रहा था। मृतक अपने भाइयों में तीसरे नम्बर पर था। उसके सभी भाई सेना में ही हैं।

Content Writer

Anil Kapoor