उत्तराखंड में ड्यूटी के दौरान फतेहपुर का सेना का जवान शहीद, सीएम योगी ने किया 50 लाख रु की आर्थिक सहायता की घोषणा

punjabkesari.in Tuesday, Oct 11, 2022 - 03:38 PM (IST)

फतेहपुर: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में ड्यूटी के दौरान एवलांच हादसे में शिकार के बाद फतेहपुर जिले का जवान शहीद हो गया।  मुख्यमंत्री ने सेना के जवान को वीरगति प्राप्त करने पर श्रद्धांजलि देते हुए। परिजनों को 50 लाख रु की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।



घर पहुंचा जवान का पार्थिव शरीर
जिले के रहने वाले सेना के जवान उत्तरकाशी में कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हो गए। उनका पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव पहुंचा। नम आंखों से शहीद जवान शुभम सिंह को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान प्रशासनिक अमले व स्थानीय विधायक के साथ हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा। वहीं मुख्यमंत्री ने सेना के जवान शुभम सिंह को वीरगति प्राप्त करने पर श्रद्धांजलि दी है। साथ ही दिवंगत सैनिक शुभम सिंह के परिजनों को 50 लाख रु की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। इसके साथ ही सैनिक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और एक सड़क का नामकरण दिवंगत सैनिक के नाम पर करने की घोषणा की है।

एवलांच हादसे हो गए थे शिकार
फतेहपुर जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के मोहार गाँव का रहने वाला शुभम छठा पैरा एसएफ़ में कमांडिंग ऑफिसर पद पर तैनात था।  जो उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के द्रौपदी डांडा 2 में एवलांच हादसे में शिकार हो गए थे। तीन दिन पूर्व उनके शहीद होने की सुचना परिजनों को मिली थी। जिसके बाद से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। आज सुबह जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। जहाँ केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ नम आंखों से शहीद जवान शुभम सिंह को अंतिम विदाई दी गई।

केन्द्रीय मंत्री ने जवान को किया नमन
साध्वी निरंजन ज्योति (केंद्रीय मंत्री) ने कहा कि देश की सेवा करते समय भूस्खलन के दौरान दबने के कारण 29 लोग हताहत हुए है। उसमे हमारे जनपद के लाल का जाना दुखद है। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती हूँ। भगवान् इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार को धैर्य प्रदान करे। 

Content Writer

Imran