पुलिस और 7 लाख के ईनामी डकैत के बीच मुठभेड़ जारी, दरोगा शहीद

punjabkesari.in Thursday, Aug 24, 2017 - 11:32 AM (IST)

चित्रकूट(जफर अहमद): उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में मानिकपुर क्षेत्र में पुलिस और 7 लाख 30 हजार रुपए के इनामी डकैत बबली कोल गिरोह के साथ मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में 4 डकैतों और एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि डकैतों को पुलिस ने मानिकपुर इलाके में चिरैया के जंगल में घेर रखा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में कम से कम 4 बदमाशों को गोली लगने की सूचना है जबकि एक दरोगा भी घायल हुआ है। डकैतों और पुलिस के बीच अभी मुठभेड़ जारी।

उन्होंनेे बताया कि पुलिस ने डकैतों को जंगल में घेर रखा है और वे रुक-रुक कर गोली चला रहे हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने डकैत घायल हुए हैं। मुठभेड़ समाप्त होने के बाद ही पता चल पाएगा कि कितने डाकैत मारे गए और कितने घायल हुए। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में इंस्पेक्टर जेपी सिंह शहीद हो गए हैं।