संभल में 2 इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Aug 12, 2018 - 12:30 PM (IST)

संभलः संभल जिले के धनारी क्षेत्र में शनिवार रात हुई पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 2 इनामी बदमाश घायल हो गये। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान एक उपनिरीक्षक और कांस्टेबल भी घायल हुए है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों को धनारी के जंगल में घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलानी शुरु कर दी और भागने लगे। गोली लगने से उपनिरीक्षक लइक अहमद और कांस्टेबल उदित राज घायल हो गए।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जिसमें प्रेम यादव और उसका भाई प्रकाश यादव घायल हो गया। घायल होने पर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया गया।  बदमाशों के पास से दो तमंचे और कुछ कारतूस बरामद किए गये हैं। घायल बदमाशों और पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पकड़े गए बदमाश प्रेम यादव के खिलाफ बलात्कार ,लूट आदि के पांच मामले दर्ज हैं जबकि उसके भाई प्रकाश यादव के खिलाफ हत्या आदि के दो मुकदमें दर्ज हैं । इनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 


 

Tamanna Bhardwaj