छात्रा से छेड़खानी के विरोध में फरार दारोगा गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Apr 06, 2017 - 05:53 PM (IST)

गोरखपुरः गोरखपुर में महिला से छेड़खानी मामले में फरार दारोगा तरूण पाण्डेय गिरफ्तार हुआ है। सीओ जीआरपी ने बभनान स्टेशन से दारोगा तरूण पाण्डेय को गिरफ्तार किया है। आरोपी दारोगा तरूण पाण्डेय जीआरपी रूम का प्रभारी है। वहीं गिरफ्तारी के बाद दारोगा को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा है।

दरोगा के खिलाफ छेड़छाड़ का था मामला दर्ज
बता दें कि मामला बीते 24 मार्च का है। जब ट्रेन से यात्रा करने के दौरान इंजीनियरिंग की छात्रा ने जीआरपी कंट्रोल रूम के प्रभारी तरूण पाण्डेय पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। छात्रा के मुताबिक एसी कोच के बी 1 बोगी में यात्रा करने के दौरान दारोगा तरूण पाण्डेय ने छेड़खानी की थी। जिसकी शिकायत छात्रा ने जीआरपी के सुरक्षाकर्मियों से की थी।

वहीं जीआरपी के आलाधिकारियों ने फौरन कार्रवाई करते हुए दारोगा तरूण पाण्डेय के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जबकि केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी दारोगा तरूण फरार था। जिसे बीते रात बभनान रेलवे स्टेशन से जीआरपी सीओ ने गिरफ्तार किया है।