70 लाख के पुराने नोटों के साथ 3 गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jul 10, 2017 - 04:01 PM (IST)

लखनऊः लखनऊ पुलिस ने 70 लाख के पुराने नोट के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो कि18 प्रतिशत के हिसाब से पुराने नोटों को बदलने का काम करते थे। ये सभी नोट एक-एक हजार रुपए के हैं। फिलहाल पुलिस टीम इन लोगों से पूछताछ कर रही है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान तेलीबाग इलाके के रहने वाले रंजय कुमार सिंह के रूप में हुई। जो जमीन का कारोबारी बताया जा रहा है। वहीं मुरादाबाद सोमेश लेबर और आजमगढ़ का निखिल वर्मा है।

दरअसल सआदतगंज पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि राजधानी में एक गिरोह 18 प्रतिशत के हिसाब से एक पुरानी नोट बदलने का काम करता है। जिसके बाद एसओ ने नोट बदलने वाले जालसाजों को फोन किया और पुराने नोट के बदले नई नोट देने का सौदा तय हुआ। एक हजार की पुरानी नोट के बदले 180 रुपए देने की बात तय हुई।

पुलिस ने छापा मारकर 3 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पुलिस ने 70 लाख के पुराने नोट बरामद किए है। वहीं पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। इसके साथ ही यह भी पता लगा रही कि आरोपियों के पास 70 लाख के नोट कहां से आए।