रायबरेली दौरे पर सोनिया ने किया राजीव गांधी की मूर्ति का अनावरण

punjabkesari.in Wednesday, Sep 09, 2015 - 01:54 PM (IST)

रायबरेली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को रायबरेली पहुंची। वह सवा 10 बजे फुर्सतगंज हवाई अड्डे पर पहुंची जहां उनके कार्यकत्र्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला जिला पंचायत परिसर में पहुंचा जहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। 
 
इसके बाद वह जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंची। गुरुवार सुबह सोनिया भुएमऊ गेस्टहाउस में कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ भेंट करेंगी। करीब दस बजे वह आकस्मिक भ्रमण पर निकलेंगी। देर शाम सोनिया गांधी दिल्ली लौट जाएंगी।