66 बरस के हुए अरुण जेटली, CM योगी ने दी जन्मदिन पर बधाई

punjabkesari.in Friday, Dec 28, 2018 - 12:01 PM (IST)

लखनऊः देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने जेटली की दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री, आदरणीय श्री @arunjaitley जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, आपकी दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

बता दें कि 28 दिसंबर 1952 को दिल्ली में जन्मे अरुण जेटली आज 66 साल के हो गए हैं। वे भाजपा के प्रमुख नेता हैं तथा वर्तमान समय में भारत के वित्त मंत्री हैं। वे राजग(राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के शासन में केंद्रीय न्याय मंत्री के साथ-साथ कई बड़े पद पर आसीन रह चुके हैं।

Ruby