फोटो गैलरी खोलते ही पुलिस के उड़े होश, लड़कियों ने दिखाई साहस तो हुआ सनसनीखेज खुलासा

punjabkesari.in Thursday, Oct 06, 2022 - 03:30 PM (IST)

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में लड़कियों और महिलाओं के साहस से ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस के द्वारा फोन में छानबीन की तो पूरा गैलरी न्यूड तस्वीरों से भरी हुई थी।  

बता दें कि साइबर क्राइम के खिलाफ दो छात्राओं ने आवाज उठाई थी। जिनका कहना था कि  कि खुद को IPS अंकित गुप्ता और DSP दीपक बताने वाले एडिटेड(न्यूड) तस्वीरें भेजकर पैसों की मांग कर रहे हैं. छात्राओं ने लंका थाने में मुकदमा शिकायत दी कि उनको लगातार फोन करके ब्लैकमेल किया जा रहा है। साइबर सेल और लंका थाने की पुलिस ने मिलकर छानबीन शुरू की और दोनों साइबर ठगों को नरिया इलाके से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी मूल रूप से झांसी के रहने वाले हैं।

गैलरी खोलते ही पुलिस के उड़े होश
ऐसे साइबर अपराध की शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी चंद्रपाल पुत्र करन सिंह और मोहम्मद नसीर पुत्र इस्माइल को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद हुए। जिसकी गैलरी खोलते ही पुलिस वाले भी सन्न रह गए।

महिलाओ और लड़कियों को बनाते थे शिकार
पुलिस के द्वारा आरोपियों के फोन की तलाशी ली गई तो उसमें  महिलाओं और लड़कियों के नंबर सेव थे। साथ ही फोन की गैलरी में महिलाओं और लड़कियों की एडिटेड तस्वीर थीं। इन्हीं तस्वीरों को भेजकर ये गिरोह महिलाओं और लड़कियों को शिकार बनाता था। उनसे पैसे ऐंठता था। कई बैंकों के खाते से लेन-देन की डिटेल भी पुलिस को मिली है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

Content Writer

Imran