आसाराम के आश्रम में महिला के साथ छेड़छाड़, आरोपी सेवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jun 24, 2019 - 03:25 PM (IST)

लखनऊः लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित आसाराम बापू के आश्रम में दवा लेने गई एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ के बाद पीड़िता ने परिजनों से इसकी शिकायत की। जिसके बाद परिजनों ने थाने में आरोपी सेवक के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला सरोजनीनगर इलाके के बदालीखेड़ा की है। यहां आसाराम बापू का आश्रम है। इस आश्रम में दूध, दवा और अन्य सामान बिकता है। जानकारी के मुताबिक बदालीखेड़ा गांव की रहने वाली एक महिला आश्रम में दवा लेने के लिए गई थी। तभी आश्रम में मौजूद अमित नाम के एक कर्मचारी ने उसे रसोई घर में बुलाक छेड़छाड़ करने लगा। जिसके बाद पीड़िता ने शोर मचाया। पीड़िता घर पहुंचकर आतबीती परिजनों को बताई।

जिसके बाद पीड़िता के गुस्साए परिजनों जमकर हंगामा किया। उन्होंने थाने में आरोपी सेवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 

Tamanna Bhardwaj