आगरा: 15 वर्षीय किशोरी से 4 युवको ने कि दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2020 - 08:57 PM (IST)

आगरा: जनपद से एक शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर चार दवंगों ने 15 वर्षीय किशोरी को जबरन उठा ले गए। जंगल में ले जा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी के घर वालों ने खोजबीन की तो गांव के पास ही जंगल में मिली। जिस पर परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तालाश में जुट गई है।

बता दें कि मामला पिनाहट थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पर दो बाइकों से आए चार युवक एक 15 वर्षीय किशोरी को घर से उठा ले गए। जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किया। खोजबीन के दौरान किशोरी जंगल में रोते हुए मिली। किशोरी की मां के मुताबिक बुधवार रात करीब 10 बजे घर के सभी सदस्य सो रहे थे तभी उन्हें बेटी के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। परिवार के लोग जागे तो किशोरी घर में नहीं थी। खोजबीन करने पर करीब दो घंटे बाद किशोरी जंगल में रोते हुए मिली। उसने बताया कि गांव का ही  नामजद युवक अपने तीन साथियों के साथ दो बाइक लेकर आया था। उसे जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया।

थानाध्यक्ष पिनाहट अंजिश कुमार ने बताया कि मुकदमा लिख लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramkesh

Recommended News

Related News

static