शर्मसार: चाकू की नोंक पर पड़ोसी युवक ने विवाहिता के साथ किया बलात्कार

punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2020 - 05:11 PM (IST)

रायबरेली: उत्तर प्रदेश में रायबरेली के ऊंचाहार इलाके में एक विवाहिता ने गांव के एक युवक पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि 25 वर्षीया पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके पड़ोस में कल रात कीर्तन का कार्यक्रम था, रात लगभग 12:30 बजे 22 वर्षीय पड़ोसी युवक लवकुश घर आया और उसे दबोच लिया। युवक ने चाकू का भय दिखा कर उसके साथ दुष्कर्म किया।  पीड़िता के शोर मचाने पर युवक भाग गया।

महिला के पति ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही वह अचेत हो गया जब आंख खुली तो खुद को अस्पताल में पाया। सुबह घटना की तहरीर कोतवाली ऊँचाहार में दी है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है, मुकदमा लिखा जा रहा है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static