अश्विनी चौबे ने राहुल गांधी को बताया पागल, कहा- भेजना चाहिए पागलखाने

punjabkesari.in Saturday, Dec 14, 2019 - 05:42 PM (IST)

फैजाबादः भाजपा के केंद्रीय स्वास्थ मंत्री अश्विनी चौबे ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पागल करार दिया है। दरअसल राहुल गांधी एक रैली के दौरान देश में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए देश में चल रहे मेक इन इंडिया को रेप इन इंडिया का नाम दिया था। इसी बयान को लेते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राहुल गांधी पर ओछी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि पप्पू तो पप्पू है।

उन्होंने कहा कि यह कोई बचकाना हरकत नहीं देश का दुर्भाग्य है। आज जिस प्रकार से देश में प्रधानमंत्री व मातृशक्ति का अपमान हुआ है। जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 70 वर्षों से सो रहे स्वाभिमान को मेक इन इंडिया के माध्यम से जगाने का काम किया है। जिस पर कांग्रेस पार्टी की राहुल गांधी का बयान देना यह तो दिवालियापन या फिर उनके संस्कार का परिचायक है।

वहीं बताया कि जिस देश में नारी की पूजा होती है। वहां देवता वास करते हैं। हर घर में लक्ष्मी है। ऐसे में इस प्रकार का कार्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि को बिगाड़ने की साजिश के तहत किया जा रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ मंत्री ने कहा कि यह देश की नारी शक्ति का अपमान है और राहुल गांधी को तत्काल इस प्रकार के कृत्य करने पर देश के मातृ शक्तियों से माफी मांगना चाहिए नहीं तो यह देश कभी राहुल गांधी को माफ नहीं करेगा। वहीं राहुल गांधी को पागल करार देते हुए कहा कि उनके परिवार के लोगों को चाहिए कि पागल खाना में भर्ती दें। हमारा देश महान था और महान रहेगा। यहां के प्रधानमंत्री लोकतंत्र नहीं बल्कि प्रजातंत्र के राजा के रूप में उस पद पर विराजमान हैं।

 

Tamanna Bhardwaj