BJP ने जारी की तीसरी लिस्ट, असीम अरुण को कन्नौज से तो अदिति सिंह को रायबरेली से मिला टिकट

punjabkesari.in Friday, Jan 21, 2022 - 07:07 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा चुन-चुन के अपने प्रत्याशियों के नाम जारी कर रही है। इसी क्रम में आज बीजेपी ने तीसरी लिस्ट जारी की है। जिसमें पूर्व IPS अरुण को कन्नौज विधानसभा से और कांग्रेस छोड़कर कर भाजपा में आई अदिति सिंह को रायबरेली की सीट से टिकट मिला है। वही, अब तक पार्टी ने 195 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है। 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी की गई तीसरी लिस्ट में इन प्रत्याशियों को मिली टिकट:-
 - हाथरस से अंजुला माहौर
 - सादाबाद से रामवीर उपाध्याय
-  सिकंदराराऊ से वीरेंद्र सिंह राणा
- टूंडला से प्रेमपाल सिंह धनगर
- जसराना से मानवेंद्र सिंह लोधी
- फिरोजाबाद से मनीष असीजा
- शिकोहाबाद से ओम प्रकाश वर्मा
- सिरसागंज से हरिओम यादव
- कासगंज से देवेंद्र सिंह लोधी
- अलीगंज से सत्यपाल सिंह राठौर
- एटा से विपिन वर्मा डेविड
- मैनपुरी से जयवीर सिंह
- भोगांव से रामनरेश अग्निहोत्री
 -पीलीभीत से संजय गंगवार
- बरखेड़ा से स्वामी प्रवक्ता नंद
- पूरनपुर से बाबूराम पासवान
- बीसलपुर से विवेक वर्मा
- जलालाबाद से हरि प्रकाश वर्मा
- तिलहर से सलोना कुशवाह
- ददरौल से मानवेंद्र सिंह
- पलिया से घर के अंदर रोमी साहनी
- निघासन से शशांक वर्मा
- गोला गोरखनाथ से अरविंद गिरी
- श्रीनगर से मंजू त्यागी
- धौराहरा से विनोद शंकर अवस्थी

Content Writer

Imran