लोकसभा उप चुनाव: रामपुर सीट से सपा के मौ0 आसिम राजा ने स्वयं का और तंजीम फातिमा के लिए लिया नामंकन पत्र

punjabkesari.in Saturday, Jun 04, 2022 - 04:57 PM (IST)

रामपुर: उत्तर प्रदेश में अगामी 23 जून को लोकसभा का उप चुनाव होने जा रहा है, जिसके लिए रामपुर की सीट के लिए समाजवादी पार्टी से मौ0 आसिम राजा ने स्वयं का नामंकन पत्र लिया और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान की पत्नी डॉo तंजीम फातिमा के लिए भी नामांकन पत्र खरीदा है। 

वहीं, उपचुनाव के लिए भाजपा ने घनश्याम लोधी पर भरोसा जताया है, जो शहर विधायक व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां के करीबी रहे हैं। वर्ष 2016 में आजम की वजह से ही समाजवादी पार्टी ने उन्हें एमएलसी चुनाव लड़ाया। पाटी विरोधी गतिविधियों की वजह से इस वर्ष विधानसभा चुनाव से पहले  घनश्याम लोधी को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। वह भाजपा में शामिल हो गए।
 

Content Writer

Imran