असमौली विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 06, 2017 - 08:53 PM (IST)

असमौली विधानसभा संख्या-32
संभल जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 32 है असमौली। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा संख्या में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 97 हजार 727 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 61 हजार 549 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 26 हजार 880 है। इस सीट पर पहली बार चुनाव 2012 में हुए, जिसमें समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पिंकी सिंह ने जीत दर्ज की। इस बार भी चुनाव में सभी राजनैतिक पार्टियों ने अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। फिलहाल यह कहना कि कौन सी पार्टी का इस सीट पर कब्जा होगा, यह कहना बेमानी होगा।
               
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16 वीं विधानसभा यानि साल 2012 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की पिंकी सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अकील उर्रहमान खान को पराजित किया था। तीसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के भारत सिंह यादव रहे थे। जबकि कांग्रेस के असरार अहमद 11.43 फीसदी वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें