विधानसभा उपचुनावः ब्रजेश पाठक ने खतौली से किया शंखनाद, कहा- CM योगी ने UP से गुंडे- बदमाशों का सफाया कर दिया

punjabkesari.in Friday, Nov 18, 2022 - 11:15 AM (IST)

लखनऊः विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा द्वारा स्टार प्रचारकों की सूची जारी होते ही शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने खतौली में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा का शंखनाद भी कर दिया है। उन्होंने खतौली मतदाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में गुंडे- बदमाशों का सफाया कर कानून का राज कायम किया है। जिन गुंडे- बदमाशों के सहारे चिपक्षी पार्टी प्रदेश में सरकार बनाती थी, उनका सफाया किया। प्रदेश दंगा मुक्त हुआ है। विकास कार्यों से विपक्षी पार्टियां पूरी तरह से घबरा गई हैं। उन्होंने खतौली से भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी को भारी बहुमत से जिताने के लिए अपील की।

उपचुनाव में रामपुर की जनता ने भाजपा को जीत दिलाई- सुरेश कुमार खन्ना
रामपुर में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना के समर्थन में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि लोकसभा के उपचुनाव में रामपुर की जनता ने भाजपा को जीत दिलाई। जीत का यह सिलसिला अभी नहीं थमेगा। कहा कि प्रदेश में कानून का राज और विकास का पहिया घूम रहा है। सबको पता है कि मोदी-योगी विकास के पर्याय हैं। रामपुर के लोग भी विकास के साथ हैं और विधानसभा के चुनाव में कमल खिलाएंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि रामपुर में जनता के हितों के लिए आकाश सक्सेना ने एक शख्स से लड़ाई लड़ी है।

भाजपा के स्टार प्रचारक-
उपचुनाव में जीत अर्जित करने के लिए भाजपा ने कद्दावर नेता केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 40 स्टार प्रचारकों के नाम की घोषणा कर दी है। स्टार प्रचारकों में राधामोहन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, दोनो उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या व ब्रजेश पाठक, संगठन महामंत्री धर्मपाल, डॉ. संजीव बालियान, बीएल वर्मा, पर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व एसपी सिंह बघेल समेत प्रदेश सरकार के मंत्री व संगठन पदाधिकारी शामिल हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static