ससुर बना असुर, बहु के साथ कर डाली ऐसी घिनौनी हरकत

punjabkesari.in Thursday, Mar 02, 2017 - 03:37 PM (IST)

आगराः आगरा में एक पीड़िता के साथ जो हुआ उसकी कोई पिता कभी कामना भी नहीं कर सकता। हम बात कर रहे है आगरा के जगदीशपुरा निवासी एक पीड़ित युवती की जिसे उसके पिता समान ससुर और देवर ने ही अपनी हवस का शिकार बना डाला। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसका एक अश्लील वीडियो भी बनाया है। पीड़िता का आरोप है कि इस मामले में उसका पति भी ससुराल वालों के साथ है। थक हार कर मायके आई इस पीड़िता ने समाजसेविका प्रतिमा भार्गव के साथ मिल न्याय की मांग की है।

दहेज ना लाने पर किया जाता था बेइज्जत
जानकारी के अनुसार थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में निवासी रजनी काल्पनिक नाम की शादी उसके क्षेत्र में ही 5 साल पहले हुई थी। लड़की ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उसके ससुर और नंदोई मायके से पैसे लाने की मांग करने लगे थे। दहेज की मांग उसका पति भी करता था। पीड़ित ने कहा कि जब उसने दहेज लाने के लिए मना कर दिया, तो उसका उत्पीड़न शुरू हो गया। उसे ससुराल में मारापीटा जाने लगा। प्रताड़ित किया जाने लगा। 

पीड़िता का आरोप, पति भी है इस गुनाह में शामिल
दहेज उत्पीड़न का दर्द झेल रही पीड़िता रजनी ने बताया कि उसका पति नपुंसक है। ससुर और देवर उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाने के लिए दबाव डालते थे। किसी दिन उन्होंने बाथरूम में नहाते समय वीडियो बना लिया। इसके बाद वह उसे वीडियो दिखाते और संबंध बनाने के लिए दबाव डालते। थक हारकर एक दिन वो उस घर से भाग निकली। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी।

पुलिस ने नहीं की कोई भी कार्रवाई
आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने के बाद ससुर और देवर को पुलिस पकड़ कर थाने तो ले आई, लेकिन उन्हें छोड़ दिया गया। पीड़िता ने बताया कि डायल 100 का एक सिपाही ससुरालियों की पैरवी कर रहा है। बता दें कि समाजसेविका प्रतिमा भार्गव ने पीड़़िता को न्याय दिलाने के लिए गुरुवार को एएसपी अनुराग वत्स से गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि एक सिपाही ने उन्हें पीड़ित लड़की की मदद न करने के लिए धमकी भी दी है। एएसपी अनुराग वत्स का कहना है कि मामले की जांच कराकर जो भी उचित कार्रवाई होगी की जाएगी।