75 की उम्र में फिर टूटा रामसुघर का दिल! 30 साल की रीना राजपूत ने शादी से किया इनकार
punjabkesari.in Friday, Oct 23, 2026 - 06:17 PM (IST)
औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया में चर्चित शादी का मामला अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। 30 वर्षीय रीना राजपूत ने 75 वर्षीय रामसुघर से शादी करने से इनकार कर दिया है। इस घटनाक्रम के बाद बुजुर्ग रामसुघर की भावनाओं को ठेस पहुंचने की चर्चा हो रही है।

हालांकि, रीना राजपूत ने वीडियो वायरल कर बताया कि उन्होंने शादी कर ली है और लोग उन्हें परेशान न करें, क्योंकि उनके पति वापस आ गए हैं। रामसुघर ने रीना पर धोखा देने का आरोप लगाया है। आखिर इस पूरे मामले की सच्चाई क्या है? वायरल दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी जरूरी है। बिना पूरी जानकारी के किसी व्यक्ति के चरित्र या निजी जीवन पर निष्कर्ष निकालना उचित नहीं है। हालांकि शुरुआत से ही इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे थे। अब रीना के इस बयान के बाद कहानी का रुख बदल गया है। फिलहाल सोशल मीडिया पर इसे लेकर जंग छिड़ गई है।
औरैया में 30 साल की दुल्हन और 75 साल के दादा जी की शादी का खुलासा.... https://t.co/9384e4WCok
— Srishti Vishwakarma (@Srishtivishwak4) October 23, 2026
गौरतबल है कि राम सुगर और रीना राजपूत उस समय चर्चा में आए थे जब दोनों की सगाई और हल्दी की तैयारियों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे। 75 साल के बुजुर्ग और 30 साल की ब्लॉगर के बीच होने वाली शादी ने लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी थी। सोशल मीडिया पर इस रिश्ते को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं। लेकिन अब जिस कहानी को लोग शादी तक पहुंचता देख रहे थे, उसका अंत बिल्कुल अलग मोड़ पर जाकर हुआ। दरअसल, रीना राजपूत का पति के साथ एक नया वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है इस वीडियो में रीना अपने पति के साथ बहुत खुश नजर आ रही हैं। दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाते दिख रहे हैं। इसके बाद रीना पूरे मान-सम्मान के साथ अपने पति के पैर छूती हैं और उन्हें गले लगा लेती हैं। हालांकि रामसुघर की बेटी ने रानी राजपूत पर धोखा देने का आरोप लगाया है।

