जज्बे को सलाम: UP-ATS के जवान ने यूरोप के सर्वोच्च शिखर माउंट एल्ब्रुस पर फहराया तिरंगा

punjabkesari.in Friday, Aug 20, 2021 - 11:14 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) आरक्षी आशीष दीक्षित द्वारा यूरोप के सर्वोच्च शिखर माउंट एल्ब्रुस (5692 मीटर, रशिया) की चोटी पर भारत के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया। एटीएस प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 बैच के आरक्षी आशीष ने इस कार्य के लिए विशेष रूप से स्वतंत्रता दिवस का दिन ही चुना था। इससे पूर्व भी वर्ष 2020 में गणतंत्र दिवस के अवसर के पर आशीष ने अफ्रीका महाद्वीप के सर्वोच्च शिखर (माउंट किलिमंजारो, तंजानिया) पर भारत वर्ष का झंडा व उसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस का ध्वज फहराया था। उन्होंने बताया कि आशीष का लक्ष्य है की वह ऐवरेस्ट सहित सात महाद्वीपों के सर्वोच्च शिखर को फतह करेंगे जिस क्रम में आशीष अब तक दो महाद्वीप अफ्रीका और यूरोप फतह कर चुके हैं। वर्तमान समय में आशीष यूपी एटीएस के तहत गठित स्पेशल पुलिस ऑपरेशन टीम का हिस्सा है। आशीष को वर्ष 2020 में पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह-रजत भी प्रदान किया जा चुका है।

Content Writer

Umakant yadav