आजमगढ़ कांड़ पर बोलीं प्रियंका - दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे सरकार

punjabkesari.in Wednesday, Jul 07, 2021 - 12:45 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा आजमगढ़ को लेकर एक ट्वीट किया है।  उन्होंने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा,आजमगढ़, रौनापार के पलिया गांव में यूपी पुलिस द्वारा दलित परिवारों पर हमला करने की खबर आ रही है। वहां कई मकानों को तोड़ा गया, सैकड़ों लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। यह सरकारी अमले की दलित विरोधी मानसिकता का परिचायक है। तत्काल दोषियों के ऊपर कार्रवाई हो और पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए।
PunjabKesari
पुलिस अधीक्षक ने मामले में सफाई देते हुए कहा, बीते 30 जून को को पलिया बाजार में समय लगभग सांय 06.30 बजे पलिया के प्रधान मुन्ना पासवान एवं उसके साथियों द्वारा बाजार में आती जाती लड़कियों के साथ छेड़छाड़ किया गया। उन्होंने बताया लिट्टन विश्वास नामक युवक द्वारा छेड़छाड़ का वीडियो बनाने एवं विरोध करने पर उसको लाठी-डंडे एवं लात-घूसों से बुरी तरह पीटा गया।  जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया जिसके सम्बन्ध में थाना रौनापार पर मुन्ना पासवान एवं उसके अन्य 11 नामजद साथियों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
PunjabKesari
उन्होंने बताया मारपीट की सूचना मिलने पर थाना रौनापार के हेड कांस्टेबल मुखराज यादव व हेड कांस्टेबल विवेक त्रिपाठी मौके पर पहुंचे तो उनसे मुन्ना पासवान व उनके साथियों द्वारा उनके साथ भी गंभीर रूप से मारपीट की गयी तथा उनकी वर्दी भी फाड़ दी गई। मारपीट के दौरान हेड का0 विवेक त्रिपाठी के सिर में गंभीर चोटें आयी तथा उनका जीवन बचाने के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करके उनके सिर का ऑपरेशन कराया गया। जो अभी भी विचाराधीन है। इस घटना से सम्बन्धित अभियुक्त गण लगातार फरार चल रहें है।

उन्होंने बताया  गिरफ्तारी से बचने हेतु महिलाओं को आगें कर धरना प्रदर्शन एवं पुलिस पर आरोप लगा रहें है। अभियुक्तगणों के घर में तोड़-फोड़ करने के सम्बन्ध में भी थाना रौनापार पर अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है उपरोक्त अभियोगों में कार्रवाई से बचने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने के उद्देश्य से असत्य एवं निराधार आरोप लगाये गये है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static