मुख्तार अब्बास नकवी का आजम पर हमला, बोले- पतन का सबसे बड़ा कारण अहंकार, अकड़ और प्रतिशोध

punjabkesari.in Saturday, Jul 27, 2019 - 06:54 PM (IST)

रामपुरः केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आजम खान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अहंकार अकड़ और प्रतिशोध यह सार्वजनिक जीवन में किसी के भी पतन का सबसे बड़ा कारण होता है, इससे बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि विवादित टिप्पणी का मामला लोकसभा स्पीकर साहब के पास है और स्पीकर ने पूरे सदन ने इसे अधिकृत किया है। स्पीकर जो भी निर्णय करेंगे वह सभी को मान्य होगा।

आजम खान पर एक के बाद एक मुकदमे दर्ज होने पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कानून अपना काम करेगा। आजम खान द्वारा मुख्तार अब्बास नकवी का नाम लेकर शुरू की गई शायरी "तू इधर-उधर की बात कर" पर नकवी ने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा मैं उस वक्त सदन में नहीं था।

बता दें कि मुख्तार अब्बास नकवी शनिवार को अपने गृह जनपद रामपुर पहुंचे। यहां भाजपा समर्थक और कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं व रामपुर की टोपी पहना कर भव्य स्वागत किया। जिसके बाद मुख्तार अब्बास नकवी गांधी समाधि स्थित रंगोली मंडप पहुंचे और कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की। यहां कार्यकर्ताओं ने शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया और पगड़ी और तलवार देकर सम्मानित किया।
 

Tamanna Bhardwaj