अवैध खनन माफियाओं के हौसले बुलंद: गश्त करने गई टीम पर हमला, जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी

punjabkesari.in Wednesday, Jun 02, 2021 - 01:28 PM (IST)

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश में अवैध खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि उन्हे कानून का जरा सा भी डर  नहीं रह गया है। इसी क्रम में आज पहाड़ी थाना पुलिस के सुबह के समय कश्त पर निकली थी। इस दौरान खनन माफियाओं द्वार अवैध तरीके से बालू खनन कर के ले जाया जा रहा था। इस पर पहाड़ी पुलिस ने उन्हे रोकने का प्रयास किया। परंतु बेखौफ माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस प्रकार पुलिस कर्मी किसी तरह से जान बचाकर भागे।

जानकारी के मुताबिक आज जब पहाड़ी पुलिस को अवैध खनन के बारे में पता चला तो बाइक से तीन पुलिस वाले मौके पर पहुंचे तो देखा की अवैध रूप से बालू की ढुलाई जारी थी। पुलिस को देख अवैध खनन माफियाओं ने पुलिस के ऊपर हमला बोल दिया और तीनो पुलिस वालों को मारा पीटा और पुलिस की गाड़ी तोड़ दिया। इस घटना को जब एस एच ओ पहाड़ी को पता चला तो मय फोर्स के साथ पहाड़ी व कमासिन पुलिस मौके पर पहुँच गयी और पुलिस व बालू माफियाओं से तीखी नोक झोंक जारी है। फिलहाल घटना के बाद मौके पर  उच्चाधिकारियों ने पहुंच कर भारी पुलिस बल के अपराधियों की तलाश कर रही है। 

Content Writer

Ramkesh