शर्मनाक: अस्पताल में बच्चे का इलाज कराने आई महिला से दुष्कर्म का प्रयास, मामले को दबाने में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Wednesday, Oct 27, 2021 - 02:50 PM (IST)

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक प्राइवेट अस्पताल में बच्चे का इलाज करने आई महिला से एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं पीड़िता का आरोप है पुलिस मामले में लीपापोती कर आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है।

PunjabKesari

पीड़िता ने बताया कि आरोपी घटना को उस समय अंजाम दिया जब महिला फर्श पर सो रही थी। इसी दौरान आरोपी पीड़ित महिला के कमरे में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म  करने का प्रयास किया। वहीं महिला ने बताया कि आरोपी उसके पास आ कर सो गया और घिनौनी हरकत करने लगा। महिला फिर नींद से जागी और उसने विरोध किया। महिला ने अपने पति को मामले की जानकारी दी। इस दौरान पति ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी।

PunjabKesari

पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस बलत्कार के बजाया छेड़छाड़ के मामले में केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल के बगल में एक ढाबा है वहां पर शराबी आते हैं और हर दिन ऐसी घटनाओं को अंजाम देते है। फिलहाल अभी तक आरोपी के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की है न ही आरोपी को गिरफ्तार कर सकी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static