Auraiya: छत पर खेलते समय 6 वर्षीय मानसी का फिसला पैर, मिली दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Sunday, Jun 27, 2021 - 07:47 PM (IST)

औरैया: उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के ऐरवाकटरा क्षेत्र दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां रविवार को खेलते समय छत से नीचे गिरी एक बालिका की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ऐरवाकटरा क्षेत्र के गांव शेखूपुर निवासी संदीप सक्सेना की छह वर्षीय पुत्री कुमारी मानसी आज सुबह बच्चों के साथ छत पर खेल रही थी। खेलने के दौरान मानसी का पैर फिसल जाने से वह पहली मंजिल से गली में नीचे जा गिरी जिससे उसके सिर से खून बहने और वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। मानसी के नीचे गिरने की जानकारी बच्चों ने नीचे आकर परिजनों को दी। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल लिए जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।

Content Writer

Umakant yadav