औरैया: नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट के तहत आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

punjabkesari.in Tuesday, Mar 02, 2021 - 05:22 PM (IST)

औरैया:उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के दिबियाुपर क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज उसे पॉस्को एक्ट के तहत जेल भेज दिया।  पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिबियापुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने रविवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि बीती रात्रि उसकी 11 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर में सो रही थी।

उन्होंने बताया उसी दौरान गांव का ही भोले घर में घुस आया और उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म करने लगा। शोरगुल सुनकर घर के लोग जाग गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आज आरोपी भोले को गिरफ्तार कर पॉस्को एक्ट के तहत जेल भेज दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static