महिला से गैंगरेप मामले में ऑटो ड्राइवर और उसके दो साथी गिरफ्तार, लूटा गया पर्स बरामद

punjabkesari.in Saturday, Apr 16, 2022 - 12:23 PM (IST)

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में महिला से सामूहिक दुष्कर्म  मामले में पुलिस ने 24 घंटे भीतर ही मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर दिया है। आरोपी के पास महिला से लूटे गए पर्श और एक अस्लहा पुलिस ने बरामद किया है।  दरअसल, ऑटो से लौट रही महिला को ड्राइवर और उसके दो साथियों ने गौंग रेप और 20 हजार रुपण् लूट लिए थे। आरोपी मौके से घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। महिला ने मामले की जानकारी किसी तरह से  112 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन- फानन में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

बता दें कि एक महिला अपने पति और बच्चों के साथ दिल्ली में रहती है। लेकिन वह किसी काम से अकेली ही गांव आ रही थी। पीड़िता की मानें तो वह गांधी पार्क बस अड्डे से उसके अकराबाद जाने के लिए एक ऑटो में बैठी। इसमें ड्राइवर के अलावा पहले से तीन अन्य लोग सवार थे।  पीड़िता के मुताबिक रास्ते में एक व्यक्ति उतर गया। इसके बाद ऑटो चालक व उसके दो साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। 20 हजार रुपये से भरा पर्स लूट लिया। पीड़िता ने इसका विरोध किया। आरोपियों ने मारपीट कर मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए।  वहीं इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शहर में लगे सीसीटीवी खंगाल कर उनकी पहचान की। वहीं आज मुठभेड़ मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

Content Writer

Ramkesh