झूठ बोलने की ऑटोमेटिक मशीनें हैं SP-BSP और कांग्रेस: मौर्य

punjabkesari.in Thursday, Apr 25, 2019 - 11:20 AM (IST)

लखनऊ: एक जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गठबंधन को कुछ लोग कह रहे हैं कि वह हावी हो रहा है जबकि वास्तविकता यह है कि सपा और बसपा के कार्यकर्ता अब भाजपा में आस्था रख रहे हैं। इन पार्टियों के बड़े-बड़े नेताओं का पार्टी में आना जारी है। उन्होंने कहा कि अब सपा समाप्त पार्टी और बसपा बिल्कुल समाप्त पार्टी हो गई है। अब कांग्रेस से लेकर गठबंधन तक के नेताओं में भगदड़ मची हुई है।

मौर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के साथ यूपी की सपा और बसपा पार्टियां हमेशा ही सौदा कर लेती थीं। भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए ये लोग इस तरह से सौदा करते थे कि दिल्ली में कांग्रेस लूटे और यूपी में ये दोनों ही दल बराबर लूटें। उन्होंने कहा कि झूठ बोलने की ऑटोमैटिक मशीने हैं कांग्रेस, सपा और बसपा। भ्रष्टाचार पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मायावती ने इतना पैसा कमाया है कि उनका हाथी बहुत मोटा हो गया था, लेकिन नोटबंदी होते ही उनका हाथी भैंस का बच्चा बन गया।

Anil Kapoor