अावारा कुत्ते ने 8 महीने के बच्चे को नोच नोच कर खाया

punjabkesari.in Sunday, Mar 04, 2018 - 04:00 PM (IST)

आजमगढ़ः उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में कुत्तों का आतंक सिर चढ़ कर बोल रहा है। जहां 8 महीने के बच्चे को कुत्ते ने नोच-नोच कर मार डाला। बच्चे का क्षत विक्षत शव देखकर परिजन दंग रह गए। वहीं पुलिस को सूचना दिए बिना ही बच्चे के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।

जानिए पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक मामला गंभीरपुर बाजार के पास का है। यहां एक परिवार सड़क किनारे पर झोंपड़ी बना कर रहता है। भीख मांगकर अपनी जीविका चलाने वाला सलीम एक बेटी और चार बेटों का पिता है। शुक्रवार की दोपहर सलीम कहीं गया था, जबकि उसके बच्चे बाहर खेल रहे थे। सलीम की पत्नी अपने आठ माह के बेटे को चारपाई पर सुलाकर नहाने चली गई थी।

बच्चे का आधा हिस्सा खा गया कुत्ता 
इसी दौरान एक आवारा कुत्ता चारपाई पर पड़े बच्चे को मुंह में दबाकर ले गया। कुत्ता बच्चे को सुनसान जगह पर लेजाकर उसे खाने लग गया। वहीं बच्ची ने चारपाई पर बच्चा गायब देखा तो दंग रह गई। उसने बच्चे तो ढूंढने की काफी कोशिश की। उसने बाहर जाकर इधर उधर झांका तो उसकी नजर एक कुत्ते पर पड़ी। जो उसके बेटे को खा रहा था। उसने कुत्ते को वहां से भगाया। बच्ची की मौत हो चुकी थी। कुत्ता बच्चे के शरीर का आधा हिस्सा खा चुका था। वहीं लोगों की सहमति से सलीम ने मृत बच्चे को सुपुर्दे खाक कर दिया।