अयोध्याः एक परिवार के 15 लोगों के सरयू में डूबने से हड़कंप, 6 शव बरामद, रेस्कयू ऑपरेशन जारी

punjabkesari.in Friday, Jul 09, 2021 - 08:04 PM (IST)

अयोध्याः रामनगरी अयोध्या में बड़ा हादसा हो गया है। जहां एक ही परिवार के 15 लोगों के सरयू नदी में डूबने से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर आलाधिकारी मौके पर मौजूद हैं। गोताखोर लगातार लोगों को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं।

रेस्कयू ऑपरेशन के दौरान अब तक 8 लोगों रेस्कयू किया गया है, जिनमें से 5 लोगों की मौत हो गई है। नदी से शव बरामद कर लिए गए हैं। 4 लोगों की तलाश जारी है। 

बता दें कि गुप्तार घाट के कच्चे घाट पर हादसा हुआ है। यहां सरयू नदी में स्नान करते समय एक ही परिवार के 12 लोग डूब गए। डूबने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

स्थानीय गोताखोरों और जल पुलिस की मदद से लोगों की तलाश जारी है। सीएम योगी ने भी इस मामले पर संज्ञान लिया है। अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। ये 12 लोग आगरा के सिंकदराबाद के रहने वाले हैं।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj