अयोध्या: होली खेलने के बाद सरयू में नहाने गए 5 दोस्त नदी में डूबे, दो की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Mar 30, 2021 - 04:40 PM (IST)

अयोध्या: भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में सरयू नदी के तट पर उस समय बड़ा हादसा हो गया जब होली खेलने के बाद पांच दोस्त नदी में नहाने गए और एक साथ डूब गए। आनन- फानन में लोगों ने इसकी जानकारी सरयू नदी कोतवाली को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पांचों को निकाला। तुरंत उन्होंने अस्पताल पहुंचा गया जहां पर दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक मामला अयोध्या के अन्तर्गत सरयू कोतवाली का बताया जा रहा है। जहां पर होली खेलने के बाद सरयू में नहाने गए पांच दोस्त नदी में डूब गए। पुलिस अधीक्षक नगर विजय पाल सिंह ने यहां कहा कि कोतवाली अयोध्या के अन्तर्गत सरयू नदी में पांच युवक होली खेलने के बाद सरयू नदी में स्नान करने गये थे। पांचों युवक नदी में डूबने लगे, जिसमें स्थानीय लोगों के बताने पर जल पुलिस तथा गोताखोरों की मदद से पांचों युवकों को निकाल लिया गया जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रियम गुप्ता तथा अमर सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि तीन अन्य को पुलिस ने बचा लिया।

Content Writer

Ramkesh