अयाेध्याः सरयू नदी में नाव पलटने से 3 की मौत, CM योगी ने किया मुआवजे का एलान

punjabkesari.in Wednesday, Sep 05, 2018 - 06:35 PM (IST)

अयाेध्याः अयाेध्या के सरयू नदी में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर्यटकों से भरी नाव नदी में पलट गई है। वहीं 7 लोगों के डूबने की खबर सामने आई है। जिनमें से 3 लोगों की मौत हो गई है। उधर, सीएम योगी ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही मरने वाले लोगों को 4-4 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की है। योगी ने सभी जिलाधिकारियों को उनके जिलों में नावों में किसी भी स्थिति में ओवरलोडिंग न होने की भी हिदायत दी है।

प्रत्यशदर्शी के मुताबिक हादसा कच्चा घाट पर हुआ है। हादसे के समय नाव में 10 लोग सवार थे। फिलहाल स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से डूबे हुए लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस और गोताखोरों की तरफ से सर्च अभियान जारी है। वहीं इसकी खबर मिलते ही घटनास्थल पर डीआईजी ओंकार सिंह व कमिश्नर मनोज मिश्रा पहुंच गए हैं। 
 

Ruby