अयोध्याः किशोर संरक्षण गृह के कर्मचारी की पिटाई से लड़के की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Oct 14, 2020 - 11:45 AM (IST)

अयोध्याः  उत्तर प्रदेश के अयोध्या में किशोर संरक्षण गृह के कर्मचारी द्वारा पिटाई किए जाने की वजह से वहां रह रहे 16 साल के एक लड़के की मौत हो गई। यह लड़का आपराधिक मामले की वजह से किशोर संरक्षण गृह में था। पीड़ित लड़के के परिवार ने जिलाधिकारी से की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि संरक्षण गृह के कर्मचारी ने रविवार को उसकी पिटाई की थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि किशोर संरक्षण गृह के कर्मचारी ने लड़के के घायल होने की सूचना उन्हें नहीं दी और अस्पताल में भर्ती करा दिया। अयोध्या के जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं और मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा-304 के तहत चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी पीके प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रजापति को निलंबित कर दिया गया है।

Moulshree Tripathi