Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर के शिखर की पहली परत बनकर हुई तैयार, ट्रस्ट ने दी जानकारी

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2024 - 11:40 AM (IST)

Ayodhya Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य और दिव्य राम मंदिर के शिखर का निर्माण कार्य नवरात्रि के पहले दिन शुरू हुआ था। जिसकी पहली परत अब पूरी हो चुका है। इसकी जानकारी श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने एक्स पर पोस्ट कर दी है। ट्रस्ट ने लिखा, ''आज, अश्विन शुक्ल नवमी, विक्रमी संवत 2081 तदानुसार 11 अक्टूबर 2024 को श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर निर्माण में पत्थरों की प्रथम परत का कार्य पूर्ण हुआ।'' ट्रस्ट ने इसकी तस्वीरें भी साझा की है।

PunjabKesari
161 फीट होगी मंदिर की कुल ऊंचाई
बता दें कि राम मंदिर के 161 फीट ऊंचे शिखर के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। यह कार्य चार महीने में पूरा होने की उम्मीद है। शिखर का निर्माण में लगभग 60 हजार घन फीट पत्थरों किया जाएगा। शिखर समेत मंदिर की कुल ऊंचाई 161 फीट होगी। शिखर का निर्माण 85 फीट की ऊंचाई तक होगा। 29 लेयर में शिखर का निर्माण किया जाएगा। हर एक लेयर करीब तीन फीट ऊंची होगी। एक लेयर के निर्माण में करीब एक सप्ताह का समय लगा है। शिखर निर्माण में करीब 300 विशेषज्ञ कारीगर लगाए गए हैं। शिखर का निर्माण पूरा होने के बाद शिखर के ऊपर 44 फीट ऊंचा धर्म ध्वज दंड लगाया जाएगा। इसके ऊपर छह फीट की धर्म ध्वजा फहराई जाएगी। ऐसे में शिखर की कुल ऊंचाई करीब 211 फीट हो जाएगी।

यह भी पढे़ंः 20 अक्टूबर को काशी दौरे पर रहेंगे PM Modi; दिवाली से पहले 1300 करोड़ रुपये की देंगे सौगात

PunjabKesari
नागर शैली से ही होगा शिखर का निर्माण
जानकारी के मुताबिक, नागर शैली में बनने वाले मंदिर में शिखर का निर्माण भी इसी शैली में किया जा रहा है। शिखर को सोमपुरा आर्किटेक्ट्स ने डिजाइन किया है, जिसे पहले ही ट्रस्ट ने फाइनल कर दिया था। शिखर पर धर्म ध्वज भी होगा। मंदिर के शिखर का निर्माण सबसे मुश्किल माना जाता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static