अयोध्या आतंकी हमले की बरसी आज, जिले में हाई अलर्ट घोषित

punjabkesari.in Friday, Jul 05, 2019 - 10:27 AM (IST)

अयोध्या: 5 जुलाई 2005 को अयोध्या में हुए आतंकी हमले की आज बरसी है। जिसको देखते हुए अयोध्या में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सख्त कर दिया गया है। शहर में आने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। प्रवेश मार्गों पर लगे सुरक्षाकर्मी मुस्तैद हैं। 

गौरतलब है कि 5 जुलाई 2005 को मेक एंड शिफ्ट स्ट्रक्चर पर अत्याधुनिक हथियारों से लैस पांच आतंकियों ने हमला किया था। हालांकि इस पूरे ऑपरेशन में रामलला की सुरक्षा में तैनात जांबाज जवानों ने पांचों आतंकियों को मौके पर ही ढेर कर दिया था और इस षडयंत्र में शामिल पांच अन्य लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। बीते दिनों जिनमें से 4 लोगों को उम्रकैद की सजा तथा एक को बरी किया गया है। 

इस हमले के शिकार तीन परिवार भी हुए, जिनमें एक महिला समेत 2 लोग शामिल थे। उस मनहूस घड़ी को सोच कर आज भी इन परिवारों के आंखों में आंसू छलक पड़ते है और पीड़ितों के परिजन आज भी उम्रकैद की सजा को कम मानते हुए आतंकवादियों को फांसी की सजा की मांग कर रहे हंै। 

Ajay kumar