अयोध्या: पत्नी ने पति पर लगाया रेप का आरोप, दहेज ना मिलने पर करता है प्रताड़ित

punjabkesari.in Friday, Nov 22, 2019 - 02:37 PM (IST)

अयोध्या: जनपद में एक पति-पत्नी के मामले ने उस वक्त तूल पकड़ लिया, जब पत्नी ने अपने ही पति पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया। जब पति दुष्कर्म नहीं कर पाया, तब उसने अपनी पत्नी को पहले जमकर पिटा और फिर उसे घर से भी निकाल दिया। पत्नी की हाथ व पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। तभी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सपा एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने पीड़ित महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है,  जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

मामला जनपद के कोतवाली नगर के खोजनपुर मौदहा दक्षिणी का है, जहां पर पीड़ित पत्नी सुमन यादव ने अपने पति सौरभ यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से पति से विवाद चल रहा है। शादी 5 वर्ष पूर्व हुई थी और उस समय पति को नौकरी भी नहीं मिली थी। अब पति पावर कॉरपोरेशन में कर्मचारी है। पत्नी का आरोप है कि नौकरी मिलने के बाद पति दूसरी शादी करने की फिराक में है।

दहेज ना मिलने पर जान से मारने की धमकी
पत्नी सुमन यादव ने आरोप लगाया कि वह हमेशा से दहेज के लिए और मायके का जमीन अपने घरवालों को बोले कि वह उसके बैनामा करवा दें। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी देता है। पत्नी ने आरोप लगाया कि वह उसकी कई बार पिटाई कर चुका है। पूर्व में उस पर मुकदमा भी दर्ज कराया था।

सपा एमएलसी ने मौके पर पहुंचकर की महीला की मदद
पत्नी सुमन यादव अपने पति सौरभ यादव के घर में ही रहती है। आरोप है कि गुरुवार को पति ने पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब वह दुष्कर्म में सफल नहीं हो पाया तो पत्नी की जमकर पिटाई कर दी और साथ ही लहूलुहान पत्नी को घर से बाहर कर दिया। समाजवादी पार्टी की विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही मौके पर पहुंचे एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने पीड़ित पत्नी का हालचाल लिया और कहा कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

Ajay kumar