सूटकेस में मिली आयुषी की आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, प्रेग्नेंसी पर हुए खुलासे को सुन पकड़ लेंगे सिर

punjabkesari.in Wednesday, Nov 23, 2022 - 04:46 PM (IST)

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे की एक सर्विस लेन के पास शुक्रवार को सूटकेस में लड़की का शव मिला था, उसकी पहचान दिल्ली के बदरपुर की निवासी आयूषी (22) के रूप हुई है। आयुषी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस बात को जानकर आयुषी के पिता ने उसको गोली मार दी थी, वह बात ही झूठ निकल गई। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आयूषी गर्भवती नहीं थी।

प्रेग्नेंसी के झूठे दावे के जरिए परिवार पर दबाव बनाना चाहती थी आयूषी
जांच में बताया जा रहा है कि आयुषी प्रेग्नेंसी के झूठे दावे के जरिए परिवार पर दबाव बनाना चाहती थी, ताकि वे उसकी शादी को स्वीकार कर लें। हालांकि, पोस्टमॉर्टम में आयुषी के प्रेग्नेंट होने की पुष्टि नहीं हुई। नीतेश को अब अपने किए का पछतावा है। वह कह रहा है कि ‘गुस्से में आकर’ उसने अपराध कर दिया।

जानिए क्या है मामला? 
बता दें कि 18 नवंबर शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस-वे के पास सूटकेस में एक लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। एक्सप्रेस-वे पर राया कट की सर्विस रोड पर दोपहर में कुछ मजदूरों ने झाड़ियों में लाल रंग का सूटकेस देखा। नया ट्रॉली बैग देखकर मजदूरों को लगा कि किसी कार की डिग्गी से गिर गया होगा लेकिन, जब पास जाकर देखा तो उसमें से खून रिस रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रॉली सूटकेस को खोलकर देखा तो उसमें युवती का शव देखकर क्षेत्र में हडकंप मच गया था। युवती के सीने में गोली मारकर हत्या की गई। शरीर पर चोट के कई निशान हैं जिससे लग रहा है कि हत्या से पहले लड़की ने खुद को बचाने की बहुत कोशिश की।

प्रेग्नेंट होने की बात सुन पिता ने चला दी थी गोली
दरअसल, 17 नवंबर की रात आयुषी का अपने मां-बाप से जमकर झगड़ा हुआ। आयुषी का कहना था कि उसने अपने प्रेमी छत्रपाल गुर्जर नाम के युवक से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है, लेकिन पिता नीतेश दूसरी जाति में शादी को लेकर खिलाफ थे। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान ही आयुषी ने अपने पिता से यह बोल दिया कि वह प्रेग्नेंट है। जैसे ही यह बात नीतेश ने सुनी वह आगबबूला हो गया। उसने तुरंत आयुषी को गोली मार दी। 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj