आजम खां का राजनीतिक वर्चस्व हुआ खत्म, उपचुनाव में कोई नहीं पूछेगा: नवेद मियां

punjabkesari.in Monday, Nov 21, 2022 - 07:33 PM (IST)

रामपुरः पूर्व मंत्री और रामपुर रियासत के वंशज अंतिम नवाब रजा अली खां के पौत्र नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने एक बार फिर आजम खान पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि आजम खां का राजनीतिक वर्चस्व अब खत्म हो चुका है, इस पूरे परिवार से लोग अब दूर भागने लगे हैं। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी दूरियां बना ली हैं। आजम परिवार अब चुनाव से दूर हो रहा है।

नवेद मियां ने अपने आवास पर बातचीत में कहा कि जिस तरह से आजम खान ने अपनी विवादित तकरीरों से अपने आपको खड़ा किया था, आज यह विवादित तकरीरें और दूसरों पर की जाने वाली व्यक्तिगत छींटाकशी ही उनकी राजनीति के लिए अंतिम कील साबित हुई है।

उपचुनाव में अब आजम खां को कोई नहीं पूछेगा, जनता समझ चुकी है कि आजम और इनके परिवार का अब कोई राजनीतिक भविष्य नहीं है, इसलिए रामपुर के लिए यह उप चुनाव राजनीति के हिसाब से नया साबित होगा। उन्होंने - बातचीत में कहा कि जिस तरह बताया कि आजम खां का साथ 1 से आजम खां ने अपनी विवादित अखिलेश भी नहीं दे रहे हैं।

Content Writer

Ajay kumar