आजमगढ़: सड़क पर युवक को थूकना पड़ा भारी, केस दर्ज

punjabkesari.in Sunday, May 17, 2020 - 05:23 PM (IST)

आजमगढ़: कोरोना संकट को देखते हुए देश में लॉकडाउन लागू है। ऐसे सरकार की तरफ नई गाइडलान जारी की गई है। लोगो को जरूरी काम के लिए ही बाहर निकले की इजाज़त है। पुलिस आने-जाने वालों पर नजर बनाए हुए है। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। ऐसा करने वालो के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है। जनपद में पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर थूकने के कारण चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बता दें कि महराजगंज क्षेत्र के सरदहा बाजार निवासी पवन गुप्ता ने थाने में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था चार युवक गुरुवार की दोपहर उनकी दूकान के सामने से आते-जाते समय थूक रहे थे। मना किया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद महाराजगंज पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन के साथ ही अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ विधिकार्रवाई कर के जेल भेज दिया जाएगा। 

Edited By

Ramkesh