बीटेक की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, 28वीं मंजिल से लगाई छालांग, हो गई मौत
punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2026 - 05:31 PM (IST)
नोएडा: गौतम बुद्ध नगर जिले में बीटेक की एक छात्रा ने सेक्टर 24 थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी की 28वीं मंजिल से कूदकर रविवार सुबह कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकरी दी। सेक्टर 24 के थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि सेक्टर 32 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली अर्पिता (21) ने 28 मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट से कूदकर आत्महत्या कर ली।
उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के मंडेरवा गांव की रहने वाली थी। कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी पंजाब के एक विश्वविद्यालय से बीटेक की पढ़ाई कर रही थी और वह कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी।
उन्होंने बताया कि विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

